Header Ads

test

अवध आसाम एक्सप्रेस 22 घंटे लेट, यात्री परेशान

पीलीबंगा | अवध आसाम एक्सप्रेस गत दो-तीन दिनों से 20 से 22 घंटे की देरी से चल रही है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रविवार को भी ट्रेन 22 घंटे की देरी के बाद भी जंक्शन स्टेशन पर नहीं पहुंची। जानकारी के अनुसार अपने निर्धारित समय रात्रि 10 बजकर 55  मिनट पर यहां पहुंचने वाली अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15909 रविवार रात्रि को 22 घंटे की देरी से चल रही थी। ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान होते रहे। 

No comments