Header Ads

test

लावारिश मिली महिला की नहीं हुई पहचान

पीलीबंगा : पंडितांवाली- कालीबंगा के पास करीब 35 वर्षीय लावारिस हालत में मिली महिला की अभी तक पहचान नहीं हुई। महिला तीन दिन से यहां राजकीय चिकित्सालय में भर्ती है। जानकारी के अनुसार किसी ग्रामीण ने रविवार देर शाम को बेस एम्बुलेंस संचालक को सूचना दी कि एक अज्ञात महिला लावारिश हालत में सड़क के किनारे बैठी है। इस पर बेस एम्बुलेंस चालक राकेश कुमार मौके पर गया व अज्ञात महिला को यहां राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया। चिकित्सालय में कार्मिकों ने अज्ञात महिला से पूछताछ की तो उसकी भाषा समझ नहीं आई। महिला अपने बारे में पूरी तरह से कुछ नहीं बता रही। थाना प्रभारी धीरेन्द्रसिंह शेखावत ने बताया कि उन्हें अज्ञात महिला को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली।

No comments