Header Ads

test

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती: महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का किया आह्वान

पीलीबंगा. इंदिरा गांधी मैमोरियल (पीजी) कॉलेज में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवगठित पीलीबंगा शिक्षा समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महाविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षण समिति अध्यक्ष विनोद गोयल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को अध्यात्म पर प्रकाश डालते हुए किताबी ज्ञान के साथ-साथ अध्यात्मिक ज्ञान को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। सचिव अमर गर्ग ने महापुरुषों की जीवनी पढने एवं उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया किया। इससे पूर्व महाविद्यालय स्टाफ, शिक्षण समिति एवं छात्र छात्राओं की ओर से महाविद्यालय के खेल मैदान में पौधारोपण कर प्रकृति को स्वच्छ बनाए रखने व अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प किया गया। इस अवसर पर शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष अशोक गोयल, उप सचिव राम कुमार पारीक, कोषाध्यक्ष विनोद रिणवा, सदस्य राजकुमार चमड़िया, बीएड महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. स्वराज शर्मा, प्राचार्य डॉ. मदनलाल मेव, वीएम स्कूल प्राचार्य परमजीत कौर, लीलाधर, कुंदन लाल,डा. बृजलाल आदि उपस्थित थे।

No comments