Header Ads

test

पी.बी.एन. नहर से मिला शव

पीलीबंगा: पी.बी.एन. नहर में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शवमिलने की घटना को लेकर पुलिस ने मर्ग दर्ज की है। पुलिस के अनुसार सहदेव पुत्र सोहन लाल निवासी दुलमाना ने रिपोर्ट दी कि पी.बी.एन. नहर में एक अज्ञात व्यक्ति, जिसकी उम्र करीब 40 वर्ष हैं, गंजा हैं और उसने काले रंग की पैंट व क्रीम कलर की शर्ट पहनी हुई हैं, का शव पीछे से बहकर आया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से नहर से निकलवाकर कस्बे के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. हंसराज सारसर ने बताया कि शिनाख्त के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

No comments