Header Ads

test

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की पीलीबंगा तहसील कार्यकारिणी का विस्तार

पीलीबंगा: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष नरेश सिंह शेखावत, जिला प्रभारी रमेश सिह तंवर व तहसील अध्यक्ष समरवीर सिंह शेखावत की उपस्थिति में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की पीलीबंगा तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में सूर्यप्रताप सिंह जोधा को संरक्षक, लक्ष्मण सिंह शेखावत को तहसील प्रभारी, करणी सिंह राठौड़ को महामंत्री लाल सिंह शेखावत को उपाध्यक्ष, अरुल सिंह शेखावत को महासचिव, कप्तान सिंह शेखावत को सचिव, हेमराज सिंह शेखावत को मीडिया प्रभारी, भवानी सिंहशेखावतकोमीडिया सह-प्रभारी, प्रह्लाद सिंह शेखावत को नगर संयोजक, पूनम सिह भाटी को नगर सह-संयोजक, संदीप सिंह शेखावत को मंत्री व संजय सिंह शेखावत को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ भूपेन्द्र सिंह शेखावत, हनुमान सिंह चौहान, भंवर सिंह शेखावत, विक्रम सिंह शेखावत, करणी सिंह शेखावत व महीपाल सिंह को कार्यकारिणी में सदस्यों के रूप में शामिल किया गया।

No comments