Header Ads

test

उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान

पीलीबंगा. बारसंघ के तत्वावधान में सहायक अभियोजन अधिकारी कुलदीप कुमार सिंह सिहाग के उत्कृष्ट सेवा कार्यों को लेकर बाररूम में सम्मान समारोह हुआ। बारसंघ अध्यक्ष श्यामसुंदर मुंढ के साथ अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने सिहाग का माल्यार्पण कर एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट रमेश कुमार ढालिया, बारसंघ उपाध्यक्ष मारूफखान, कोषाध्यक्ष लोकेश गोयल, सहायक अभियोजन अधिकारी सत्येन्द्र आसेरी, बारसंघ पूर्व अध्यक्ष दारासिंह हुंदल, रामकुमार खीचड़, जसपालसिंह, अशोक चालिया, राजविन्द्रसिंह संधरी, राजेन्द्र पटीर, मनोज शर्मा, नंदराम धारणिया, मनोज सोनी, रघुनाथसिंह राठौड़, जितेन्द्र मण्डा आदि मौजूद थे। बारसंघ अध्यक्ष श्यामसुंदर मुंढ ने आभार प्रकट किया।

No comments