Header Ads

test

क्रूड सबसे ऊंचे स्तर से 40% सस्ता, पेट्रोल 20% और डीजल 72% महंगा


पेट्रोल-डीजल के दाम शुक्रवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गए। पेट्रोल 23 पैसे बढ़कर 84.37 रुपए और डीजल 30 पैसे बढ़कर 77.58 रुपए/ली. पहुंच गया है। वजह-कच्चे तेल का महंगा होना और रुपए का गिरना। ब्रेंट क्रूड 15 दिनों में ही 10% महंगा हो चुका है। 
इस दौरान कीमत 70.76 से 77.65 डॉलर/बैरल हो गई। आज के बढ़ते दामों की तुलना 2012 से करें तो क्रूड 40% सस्ता हुआ है, लेकिन पेट्रोल 20% और डीजल 72% महंगा हो चुका है। 

2018 में अब तक पेट्रोल 12.2% और डीजल 17.6% महंगा 
इस साल अब तक पेट्रोल 8.55 रु. और डीजल 10.51 रु./लीटर महंगा हो चुका है। पेट्रोल 28 जुलाई के बाद एक दिन भी सस्ता नहीं हुआ है। डीजल 13 अगस्त को आखिरी बार सिर्फ 5 पैसे सस्ता हुआ था। उस दिन से कीमत लगातार बढ़ रही है। 
यूपीए-2 एनडीए
क्रूड 113% महंगा, पेट्रोल 47%-डीजल 24% चढ़ा 
क्रूड 74% गिरा, पर पेट्रोल 17% व डीजल 20% ही 
मई 2009: क्रूड 58 डॉलर/ बैरल था और पेट्रोल 44.63 रु. व डीजल 32.87 रु./ली.।  मई 2014: एनडीए सरकार बनी तो क्रूड 106.85 डॉलर/बैरल था। तब पेट्रोल 71.41 रु. और डीजल 56.71 रु./ली. मिला। 
यूपीए-2 में ही मार्च 2012 में क्रूड सबसे अधिक 123.61 डॉलर/बैरल पर पहुंचा। तब पेट्रोल 65.64 व डीजल 40.91 रु./ली. था। 
फिर जनवरी 2016 में एनडीए के कार्यकाल में ही क्रूड सबसे कम 28.08 डॉलर/बैरल पर पहुंचा। तब भी पेट्रोल 59.35 और डीजल 45.03 रु./ली. मिला। 
यानी क्रूड 113% महंगा हुआ अौर पेट्रोल के दाम 47% और डीजल के 24% बढ़े। 

No comments