Header Ads

test

भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात मंडल की बैठक: गौरव यात्रा पर मंथन

पीलीबंगा| भाजपा ओबीसी मोर्चा देहात मंडल की बैठक रविवार को साहबराम बेनीवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष महंगा सिंह, महामंत्री हनुमान छींपा, जिलामंत्री सत्यपाल भादू तथा नगर अध्यक्ष मालचंद सारस्वत मौजूद थे। राजस्थान गौरव यात्रा पर विचार विमर्श करते हुए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की अपील की गई। बैठक में कृष्ण चौधरी को ओबीसी मोर्चा नगर मंडल पीलीबंगा का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए जिलाध्यक्ष महंगा सिंह ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा तथा कार्यभार ग्रहण करवाया। बैठक में सुनील सैन, अमित सहारण, भागीरथ, संदीप, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बलविंद्र चहल, महामंत्री महावीर मांझू, हनुमान सहारण मौजूद थे।

No comments