Header Ads

test

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया

पीलीबंगा | तेरापंथ युवक परिषद की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण रविवार को जैन भवन में साध्वीश्री गुप्तिप्रभाजी  के सानिध्य में हुआ। साध्वी ने कहा कि “ परिषद को अपनी शक्ति का नियोजन समाज सेवा के काम में अधिक से अधिक करना चाहिए। किसी के दिल और दिमाग पर छा जाने का वशीकरण मंत्र है विनम्रता सहजता और सभ्यता के त्रिपदी इस त्रिपदी का अनुसरण करने वाला बुलंदियों को छूने में समर्थ बन सकता है |” साध्वीश्री कुसुमलताजी, साध्वीश्री भावितयशाजी और साध्वीश्री मौलिकयशाजी ने भी युवाओं को प्रेरणा पाथेय दिया। राजकुमार छाजेड ने विजय गीत संगान से मंगलाचरण किया। इस दौरान आभातेयुप के कार्यकारणी सदस्य दीपक पुगलिया तथा देवेन्द्र डागा ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। अध्यक्ष रणजीत छाजेड़, मंत्री सतीश पुगलिया,  उपाध्यक्ष रुपेश सुराना, राजकुमार बैद , कोषाध्यक्ष अमित छाजेड़, सह मंत्री संजय डागा,पुनीत नोलखा, संगठन मंत्री अरिहंत दफ्तरी, प्रभारी राकेश नाहटा, कपिल बोथरा,प्रमोद बैद, महेन्द्र नोलखा, देवेन्द्र बांठिया, राजीव दुगड़ ,

मुदित नोलखा, अशोक नोलखा, नवीन पुगलिया, प्रसन्न बांठिया,जिनेन्द्र डागा, प्रकाश डाकलिया,उज्जवल छ्लाणी आदि को पद की निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। श्रीगंगानगर–हनुमानगढ़ आंचलिक अध्यक्ष मांगीलाल रांका ने भी नवनिर्वाचित तेयुप टीम के प्रति मंगलकामना की| सिरसा से आये विकास ,कमलापत पटावरी, तेरापंथ सभा अध्यक्ष प्रदीप बोथरा, मूलचंद बांठिया, सूरतगढ़ से पवन जैन , मालचंद रांका , तेरापंथ महिला मंडल आदि का भी सहयोग रहा |

No comments