Header Ads

test

अरूण बोथरा की उपलब्धि पर बन रही है फिल्म

पीलीबंगा : भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अरूण बोथरा की उपलब्धि पर उड़िया एवं तेलगू में फिल्म बन रही है। वे ओडीसा में पुलिस महानिरीक्षक (अपराध) के पद पर कार्यरत हैं। वे मूल रूप से राजस्थान के हैं और श्रीगंगानगर एवं पीलीबंगा से नाता है। उनके पिता माणकचंद बोथरा और अनुज अजय श्रीगंगानगर में ज्वैलरी का व्यवसाय कर रहे हैं। पुलिस निरीक्षक संजय बोथरा भी उनके अनुज है। तेरापंथ सभा, पीलीबंगा के अध्यक्ष प्रदीप बोथरा के भाई है |
शादी में विस्फोटक गिफ्ट से दूल्हा, उसकी दादी सहित तीन जनों की हत्या के एक बहुचर्चित मामले में उड़िया फिल्म मेकर श्रीधर मारथा फिल्म 'पाटनागढ़' बना रहे हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राजेश चरिवर इसका निर्देशन कर रहे हैं। प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार अतुल कुलकर्णी, बोथरा की भूमिका निभा रहे हैं। वे 'रंग दे बसंती' सहित कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं। | ओडिशा के बोलनगर जिले में इसी साल फरवरी में हुई हत्या के मामले में आईजी अरूण बोथरा ने दोषी को गिरफ्तार किया। वे कई जिलों के पुलिस अधीक्षक, सीबीआई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उप महानिरीक्षक जैसे पदों पर रहे हैं। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक भी मिल चुका है। उनका पत्रकारिता से जुड़ाव रहा है।

No comments