Header Ads

test

धर्म-कर्म :27 को मंगल होगा मार्गी, सभी राशियों के लिए शुभ, प्राकृतिक आपदाएं भी घटेंगी


उच्च राशि मकर में वक्री चल रहे मंगल ग्रह की चाल में परसों से परिवर्तन होने जा रहा है। 27 जून से वक्री चल रहा मंगल ग्रह 27 अगस्त को शाम पौने 6 बजे मकर लग्न और मकर राशि चन्द्रमा के समय मार्गी हो जाएगा। इस समयावधि से यह ग्रह अपनी चाल सीधा चलने लगेगा यानि मकर राशि से धीरे धीरे कुंभ राशि की ओर बढ़ने लगेगा। मंगल ग्रह के मार्गी होने से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर मेष, कर्क, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए ज्यादा अनुकूल स्थिति ब नेगी। 
पंडित रतनलाल शास्त्री ने बताया कि जो लोग 27 जून से परेशान चल रहे थे, उनके लिए 27 अगस्त को मंगल का मार्गी होना वरदान साबित होगा। मेष, कर्क, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को बड़ा आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावनाएं बनी रहेगी। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि उच्च राशि मकर मे भ्रमणरत वक्री मंगल और केतु के कारण आ रही प्राकृतिक आपदाओं और सड़क दुर्घटनाओं में भारी कमी होगी। देश के कई राज्यों में बने बाढ़ के हालात में सुधार होने लगेगा। मिथुन राशि के जातकों के लिए उच्च राशि मकर में वक्री मंगल 8 वें भाव में होने से काफी समस्याएं बनी हुई थीं। अब इनके स्वास्थ्य में उत्तरोतर सुधार होगा। आर्थिक समस्याएं कम होने लगेगी। पारिवारिक परेशानियां भी घटेंगी। जिन जातकों को भूमि या मकान संबंधी समस्याएं आ रही थी या जो लोग अपनी सम्पति को बेचना चाहते थे, लेकिन सही दाम नहीं मिल रहा था, उनकी ये समस्या खत्म होने की भी संभावनाएं बढ़ेंगी। 
27 जून से वक्री चल रहा था मंगल ग्रह अब चलेगा सीधी चाल, ज्योतिषविद्ों का आकलन- सड़क हादसों में आएगी कमी 
राशियों पर प्रभाव: किसी को आर्थिक लाभ तो कइयों को रोजगार संभव 
पंडित विनोद मिश्रा ने बताया कि मेष राशि वालों के लिए उच्च राशि मंगल मार्गी होने से बड़ा आर्थिक लाभ सम्भव है। वृष राशि वालों को रोजगार से लाभ होने लगेगा। मिथुन राशि के जातकों लिए कष्ट कम होंगे और स्वास्थ्य सुधरेगा। कर्क राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में अब शांति बनेगी। सिंह राशि वालों को कैरियर और व्यापार में लाभ होगा। कन्या राशि वालों को अचानक लाभ सम्भव है। तुला राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य में सुधार होगा और नकारात्मकता समाप्त होगी। वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। समय की अनुकूलता बढ़ेगी। धनु राशि वाले व्यक्तियों को कोर्ट कचहरी के मामलों से राहत मिल सकती है। मकर राशि वालों का गुस्सा कम होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। कुंभ राशि के जातकों के परिवार में शांति का माहौल बनेगा। व्यवसाय में लाभ की संभावना रहेगी। मीन राशि वालों को रुका हुआ धन मिल सकता है। अचानक लाभ के योग भी बने रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनने लगेगा।

No comments