Header Ads

test

सात और राज्यों में आज से लागू होगा इंट्रा स्टेट ई वे बिल


नई दिल्ली| महाराष्ट्र, मणिपुर के साथ ही बगैर विधानसभा वाले केन्द्र शासित प्रदेशों में शनिवार से राज्य के भीतर माल परिवहन के लिए ई-वे बिल प्रणाली शुरू हो रही है। महाराष्ट्र, मणिपुर, अंडमान और निकोबार, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और लक्षदीप में लागू होगा। अभी तक देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इंट्रा स्टेट ई-वे बिल लागू हो चुका है। 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में राज्य के भीतर माल परिवहन के लिए ई-वे बिल प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू होगा। इस तरह कुल मिलाकर 27 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में 25 तक ई-वे बिल प्रणाली लागू हो जाएगी। बयान में कहा गया है कि एक अप्रैल से एक राज्य से दूसरे राज्य में और इसके बाद चरणबद्ध तरीके से राज्यों के भीतर माल परिवहन के लिए ई-वे बिल को लागू किए जाने के बाद से 23 मई तक 5.35 करोड़ ई-वे बिल सफलतापूर्वक जेनरेट किए जा चुके हैं।

No comments