Header Ads

test

सफाई कर्मचारियों के 63 पदों पर भर्ती करने की मांग

पीलीबंगा| सफाई सेवकों की भर्ती में बढ़ोतरी करने एवं भर्ती में लॉटरी प्रक्रिया बंद करने की मांग को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने गुरुवार को अलग अलग ज्ञापन पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा व ईओ पूजा शर्मा को सौंपे। ज्ञापनों के अनुसार पालिका में सफाई कर्मचारियों के मात्र 36 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है जबकि वर्तमान में पालिका में सफाई कर्मचारियों के कुल 63 पद रिक्त हैं। संघ ने बताया कि यह भर्ती लॉटरी प्रक्रिया से की जा रही है। लॉटरी प्रक्रिया से भर्ती होने के कारण पालिका में विगत कई वर्षों से सफाई सेवा में डेलीवेजिज पर कार्यरत कर्मचारी उक्त भर्ती में नियुक्ति से वंचित रह सकते हैं। संघ ने ज्ञापनों में पालिकाध्यक्ष व ईओ से पालिका में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पड़े 63 पदों पर भर्ती करवाने की मांग की। इस मौके पर संघ अध्यक्ष रामावतार जेदिया, महामंत्री श्यामलाल भाटी, संरक्षक जसवंत सर्वटा, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, संगठन मंत्री भंवरलाल, भोलाराम, गीता देवी, नीलम देवी व गरीबदास आदि शामिल थे।

No comments