Header Ads

test

जो सुख में भी भगवान को नहीं भूलता उसके जीवन में दुख नहीं आते: स्वामी

पीलीबंगा| हरजीव अपने जीवन में सुख की कामना करता है परंतु सुख उसे भाग्य से ही मिलता है। उक्त विचार स्वामी परमात्मदेव महाराज ने मंगलवार को गीता भवन प्रांगण में आयोजित गीता कथा ज्ञान यज्ञ के तहत श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सच्चा सुख भगवान के चरणों में ही मिल सकता है। स्वामी जी ने इस दौरान राजा चित्रकेतु की कथा सुनाते हुए कहा कि जो व्यक्ति सुख के दिनों में भी भगवान को याद रखता है उसे दुख कभी नहीं आता। कथा में कृष्णलाल कामरा, हरबंसलाल बंसल, लालचंद छींपा, द्वारकाप्रसाद करवा, छगनलाल स्वामी, विजय बंसल, पंडित नरसीराम बृजलाल गर्ग का सहयोग रहा। 

No comments