पीलीबंगा| कांग्रेसप्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के मंगलवार को कैंचियां आगमन पर नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर संगठन पार्टी की आगामी रणनीति के बारे में चर्चा की। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह जाखड़, डीसीसी महासचिव सुभाष गोदारा, पूर्व पालिकाध्यक्ष गंगाराम खटीक, ओबीसी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष विनोद सैन, श्याम बाजीगर, बाजीगर समाज के तहसील अध्यक्ष लालचंद बाजीगर, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष रफीक मोहम्मद लोदी, सतपाल धानक, ब्लॉक कांग्रेस सचिव मनफूल नाखाणी, महासचिव पुष्पेंद्र नीटू, यूथ कांग्रेस के अमन गोदारा, कृष्ण लोहानी कृष्ण चौहान सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Post a Comment