महिला अधिकारों के लिए काम करेगा संगठन
पीलीबंगा. वार्ड-6 में नारी शक्ति महिला सेवा समिति का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से अलीशा जार्ज को अध्यक्ष, पूजा गोयल उपाध्यक्ष, मैनादेवी सचिव, सुमन सहसचिव, मालतीदेवी व लखविंद्र सिंह प्रवक्ता तथा मोटू जार्ज व लक्ष्मण गोयल को सहसंयोजक मनोनीत किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि समिति का गठन करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराना है।

Post a Comment