Header Ads

test

भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल की बैठक

पीलीबंगा. भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल की एक बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय में नगर मंडल अध्यक्ष रीटा कामरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष परमजीतकौर रामगढिय़ा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री दीपिका पारीक, नगर महामंत्री सुनील कुमार सैन व नगर अध्यक्ष गायत्री गहलोत विशेष रूप से उपस्थित थी। नगर मंडल अध्यक्ष कामरा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को साहसिक कुशल एवं सकारात्मक सोच रखने वाली महिलाओं को आगामी चुनावों की तैयारियों में जुडऩे की बात कही। बैठक में पूर्व पार्षद राम बाई कायथ, उपाध्यक्ष सुनीता सैन व सरोज शर्मा भी उपस्थित थी। 

No comments