Header Ads

test

आपस में एकजुटता बनाए रखें कार्यकर्ता

पीलीबंगा | ब्लॉक कांगे्रस कमेटी कार्यकर्ताओं की एक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेवसिंह जाखड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने गहलोत सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा कार्यकर्ताओं से आमजन की समस्याओं को लेकर उनसे संपर्क कर निस्तारण करवाने की बात कही। जाखड़ ने कार्यकर्ताओं को संगठित होने पर जोर दिया। बैठक में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुभाष गोदारा, पालिका उपाध्यक्ष कमलापति जैन, गुरदीपसिंह, आत्माराम व पार्षद हरविंद्रसिंह आदि ने भी विचार रखे। 

No comments