Header Ads

test

सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर शाखा का सम्मान

पीलीबंगा | संस्था भारत विकास परिषद की युवा शाखा स्वामी विवेकानंद शाखा को बीकानेर मे हुए प्रांतीय शपथ ग्रहण समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया गया। प्रवक्ता विजय बवेजा के अनुसार यह सम्मान, समारोह के मुख्यातिथि एस के वधवा, राष्ट्रीय महामंत्री भारत विकास परिषद ने प्रदान किया, जिसे युवा शाखा के अध्यक्ष दिनेश पारीक ने प्राप्त किया। युवा शाखा के महासचिव कमल राठौड़ को 'भारत को जानो' प्रतियोगिता प्रकल्प प्रभारी सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह नरूका ने प्रांतीय महासचिव, बद्रीप्रसाद शर्मा ने प्रांतीय उपाध्यक्ष, मदन पारीक व मनोज यादव ने प्रांतीय प्रकल्पधारी के रूप में शपथ ग्रहण की। सभी सदस्यों के पीलीबंगा आगमन पर संस्था कार्यालय में परिषद के अध्यक्ष विजयचंद ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

No comments