Header Ads

test

पुरानी धान मंडी की हालत एक अनाथ बच्चे की तरह

जबसे मंडी यार्ड नयी धान मंडी मैन शिफ्ट हुआ है , तबसे ही पुरानी धान मंडी एकदम अनाथ हो गयी है | इसकी सुधी लेने वाला कोई नहीं है | पुरानी धान मंडी की सड़क बारिश और बंद नालीयों के पानी की वजह से एकदम जर्जर अवस्था में है | सड़क पर पानी रहने से कीचड़ बन गया है जिससे मच्छर इत्यादी के कारण वहा आसपास रहने वालो का रहना दुर्भर हो गया है | मैन सब्जी बाज़ार और किरयाना मार्केट भी वही होने से और रेलवे स्टेशन तथा बस स्टॉप जाने का रास्ता भी पुरानी धान मंडी से होकर ही जाता है | पुरानी धान मंडी की कीचड़ से भरी सडके बाकी साफ़ सुधरी मंडी पर कलंक की तरह है | 
कृषि मंडी सीमिति , व्यापार मंडल करपया ध्यान दे , कभी पुरानी धान मंडी आप लोगो की कर्म भूमि रही है और आज वो एकदम जर्जर अवस्था मै है , इसको संभालने वाला कोई नहीं है | नगर पालिका आप लोग भी ध्यान दे , चूँकि साफ़-सफाई आपके आधिकारिक कार्य मै आता है |

No comments