Header Ads

test

सत्या देवी गुंबर की देह मेडिकल रिसर्च के लिए दान

गोलूवाला | कस्बे की 85 वर्षीय सत्या देवी गुंबर उर्फ शांति देवी की देह उनके परिजनों ने मेडिकल रिसर्च के लिए दान की है। इसके अलावा शांति देवी के दोनों नेत्र भी दान किए गए हैं। उनका निधन रविवार दोपहर तीन बजे हनुमानगढ़ में हो गया था। सेामवार को उनकी देह गोलूवाला लाई गई। पुत्र वेद प्रकाश गुंबर ने बताया कि उनकी इच्छा अनुसार उनकी देह को दान को किया गया। इस मौके पर डेरा प्रेमियों ने नामचर्चा की। इस अवसर पर उनके परिजन व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर के बिटटू इंसा, पच्चीस मेंबरी गगन इंसा, सोहन सिंह, राजेंद्र इंसा, सुखदेव सिंह, पाल सिंह व तारा चंद सहित अनेक प्रेमी मौजूद थे। 

No comments