Header Ads

test

प्रशासन ने रूकवाया बाल विवाह

पीलीबंगा। प्रशासन ने सोमवार को कस्बे के एकमैरिज पैलेस में हो रही नाबालिग लड़की की शादी रूकवा दी। शादी की सूचना पर तहसीलदार व सहायक उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने पिता को लड़की के बालिग होने तक शादी नहीं करने को पाबंद किया।

 पुलिस के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष से नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना मिलने पर तहसीलदार नरेश जोशी एवं राजेंद्र सिंह राठौड़ पुलिस जाब्ते के साथ वेयर हाउस रोड स्थित मैरिज पैलेस में पहुंचे। यहां वार्ड 14 के निवासी रूलियाराम धानक की पुत्री की शादी की तैयारियां चल रही थी। तहसीलदार ने लड़की के पिता से उम्र का प्रमाण मांगा। इस पर उसने परिवार राशन कार्ड दिया। उसके अनुसार लड़की का नाबालिग होना पाया गया। इस पर पर प्रशासन ने शादी रूकवाने का निर्णय किया।

No comments