Header Ads

test

डीएलसी दर के हिसाब से सर्विस चार्ज वसूलेगा रीको

रीको ने गुपचुप तरीके से सर्विस चार्ज की राशि में बढ़ोतरी कर दी है। इससे उद्योगपतियों को पहले की अपेक्षा अब दो गुना राशि जमा करवानी पड़ेगी। नए सत्र से रीको ने सर्विस चार्ज वसूलने का फार्मूला बदल दिया है। पहले 1.80 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से सालाना सर्विस चार्ज वसूला जाता था। नए नियमों के तहत अब रीको संबंधित क्षेत्र की डीएलसी दरों के हिसाब से उद्योगपतियों से सर्विस चार्ज वसूल करेगा। रीको क्षेत्र की वर्तमान डीएलसी रेट 400 है। इसका एक प्रतिशत अब उद्योगपतियों को सर्विस चार्ज के रुप में देना होगा। रीको के इस निर्णय का उद्योगपति विरोध करने लगे हैं। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से जुड़े उद्योगपतियों ने बढ़ी राशि वापस नहीं लेने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है। उद्योगपतियों का आरोप है कि बिना किसी को सूचित किए अधिकारियों ने रेट बढ़ा दिए हैं, जो नियमानुसार गलत है। अधिकारियों और उद्योगपतियों की संयुक्त बैठक में सहमति बनने के बाद ही इस तरह के निर्णय नियमानुसार लागू हो सकते हैं। 

No comments