Header Ads

test

उपलब्धि यात्रा का स्वागत


पीलीबंगा | यूथ कांग्रेस की उपलब्धि रथ यात्रा गुरुवार को कस्बे में पहुंची। यूथ कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष रफीक मोहम्मद लोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद अग्रवाल धर्मशाला में स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आम जनता को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री आमजन के हितों के लिए प्रयासरत हैं। गांवों व ढाणियों में कई योजनाएं चलाकर तीन साल का परचम फहराया है। रथ यात्रा में पूर्व यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष हनुमान मील, गंगाराम खटीक सहित यूथ कांग्रेस के डेलीगेट में शामिल श्याम सूद, नरेश गोदारा, राजेंद्र कुमार थोरी, उपप्रधान राजेन्द्र प्रसाद, सतपाल सैनी, जसपाल दादरवाल, महेंद्र गोदारा, संदीप सींवर, सुखदेव ङ्क्षसह संघा, गुरदीप भुल्लर, ओमप्रकाश भादू, राजू सुथार, मनफूल नाखाणी, गुरजीत ङ्क्षसह औलख, रामङ्क्षसह, शिवराज गोदारा, अर्जुन गोस्वामी, दर्शनङ्क्षसह सूरांवाली, कृष्ण पंवार, देवीलाल मांवर, कृय-विक्रय सहकारी समिति के निदेशक सुखवंत बराड़, पूर्व जिला परिषद सदस्य मनफूलराम भांभू सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

No comments