Header Ads

test

प्रदर्शनी में कंप्यूटर तकनीक कीजानकारी दी

पीलीबंगा | केशव औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में युवा सप्ताह के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी का समापन बुधवार को किया गया। केंद्र अधीक्षक संगीता कुमारी ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के महत्व व रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया। अनुदेशक विनोद स्वामी ने कंप्यूटर क्षेत्र में उपलब्ध रोजगारों व इसके भविष्य के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम में होनहार प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कॉर्डिनेटर विकास अग्रवाल ने प्रदर्शनी में शामिल विभिन्न स्कूलों का आभार जताया। अंत में प्रशिक्षणार्थी पूनम, किरणपाल व रमनदीप ने कम्प्यूटर के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। 

No comments