Header Ads

test

गुरमत समागम की तैयारियां जोरों पर

गोलूवाला | स्थानीय गुरुद्वारा श्री मेहताबगढ़ साहिब में 18 दिसंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय गुरमत समागम की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आसपास की मंडियों व गांवों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह गुरमत समागम 18 से 20 दिसंबर तक चलेगा जिसमें पहले दिन रविवार को गुरु ग्रंथ चेतना मार्च सुबह 8 बजे निकाली जाएगी जो क्षेत्र के सभी गांवों से होती हुई वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी। इसी दिन श्रीअखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा। सोमवार को अगले दिन दीवान सजेगा जिसमें संत महापुरुष लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। अंतिम दिन 20 दिसंबर को अखंड साहिब का भोग पड़ेगा। गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार संत बाबा अमृतपाल सिंह ने बताया कि समागम में अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलवंत सिंह नंदगढ़,भुच्चो मंडी के संत सुखदेव सिंह, दौलतपुरा ढाडिया के संत बाबा हरमनप्रीत सिंह, संतपुरा के संत बलदेव सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों के तीन दर्जन संत लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। गुरुद्वारा कमेटी के चेयरमैन ज्ञानी तरसेम सिंह, सुखविंद्र सिंह व एक नूर खालसा फौज के प्रदेशाध्यक्ष अजीत सिंह लखिया आदि शिरकत करेंगे। 

सजाया जा रहा है गुरुद्वारा : कार्यक्रम के मद्देनजर गुरुद्वारा परिसर को सजाया जा रहा है। रंगाई-पुताई का कार्य जारी है। नव निर्मित बिलिंग में सजावट का कार्य किया जा रहा है। 

प्रभात फेरी जारी : कार्यक्रम को लेकर प्रभात फेरी कीर्तन रोजाना सुबह निकाला जा रहा है। सेवादार परविंदर सिंह ने बताया कि सुबह 4:30 बजे से प्रभात फेरी निकाली जाती है। नगर कीर्तन किया जाता है । 

No comments