Header Ads

test

पिक्चर अभी बाकी है : लॉकडाउन 3.0

17 मई तक जारी रहेगा देश में लॉकडाउन (तस्वीर-PTI)

देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है | कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है | दरअसल, लॉकडाउन 2.0 की मियाद तीन मई को खत्म होने वाली है| हालांकि इससे पहले ही मोदी सरकार के जरिए देशव्यापी लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाए जाने का फैसला किया गया है| अब चार मई से 17 मई तक ये लॉकडाउन 3.0 लागू रहेगा | इस दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों के लिए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी भी जारी की है|
हालांकि मोदी सरकार ने इस बार लॉकडाउन में कुछ छूट दी है | इस छूट के मद्देनजर ग्रीन और ऑरेंज जोन में कई तरह की रियायतें दी गई है | इन रियायतों में ई-कॉमर्स को भी छूट का ऐलान किया गया है | ग्रीन और ऑरेंज जोन में ई-कॉमर्स को मंजूरी दी गई है | इन जोन में गैर-जरूरी सामानों की ऑनलाइन डिलीवरी पर छूट दी गई है | इसके साथ ही ग्रीन जोन में 50 फीसदी सवारी लेकर बसें चलाने की अनुमति दी गई है | ग्रीन जोन में बस डिपो में 50 फीसदी कर्मचारी ही काम करेंगे |
देश में यातायात की सारी सुविधाएं पहले की तरह ही बंद रहेंगी | ट्रेन और प्लेन सेवाएं नहीं शुरू की जाएंगी | मेट्रो सेवाओं को भी बंद रखा जाएगा | किसी भी तरह के मॉल और सिनेमा हॉल में भीड़ नहीं इकट्ठा होगी, मॉल और सिनेमा हॉल को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है |
देश में कुछ सेक्टर ग्रीन जोन में आने के बावजूद भी बंद रहेंगे | हवाई यात्रा, रेल, मेट्रो और राज्य के भीतर परिवहन पर लगी पाबंदी जारी रहेगी | ये पाबंदियां संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लगाई गई हैं | स्कूल, कॉलेज, संस्थान, हॉस्पिटैलिटी सर्विस, होटल और रेस्त्रां भी बंद रहेंगे |
बता दें कि सबसे पहले 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था | 25 मार्च से 14 अप्रैल तक पहला लॉकडाउन चला | इसके बाद 15 अप्रैल से 3 मई तक 19 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान भी पीएम मोदी की ओर से किया गया था |
इस बार गृह मंत्रालय के जरिए लॉकडाउन बढ़ाए जाने का ऐलान किया गया है| गृह मंत्रालय ने 14 दिनों के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की | इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने राज्यों से सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवाए जाने की बात कही है |

No comments