Header Ads

test

मोदी लहर से निहालचंद बने पाँचवी बार सांसद

संसदीय क्षेत्र से 1996 से भाजपा की टिकट पर लगातार सातवां चुनाव लड़ने और पांच बार विजयी हाेने वाले भाजपा प्रत्याशी निहालचंद मेघवाल गुरुवार काे दाेपहर 2:45 बजे मतगणना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। निहालचंद का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पिछले लोकसभा चुनाव में 2.91 मतों के अंतर से चुनाव जीतने के बाद 26 मई 2014 से 5 जुलाई 2015 तक केंद्रीय राज्य मंत्री रहे निहालचंद पांचवीं बार सांसद बने हैं। 
          नहरी क्षेत्र के मतदाताओं ने इस बार फिर कमल का साथ दिया है, कांग्रेस का हाथ नहीं थामा। गुरुवार काे हुई मतगणना में श्रीगंगानगर से भाजपा के निहालचंद मेघवाल ने 4 लाख 6 हजार 978 रिकॉर्ड मतों के अंतर से कांग्रेस के भरतराम मेघवाल को हराया। कांग्रेस की ओर से इस बार पिछले लोकसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए स्थानीय नेता भरतराम मेघवाल को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन फिर भी जीत हासिल नहीं हुई। एसजीएन खालसा शिक्षण संस्थान परिसर में हुई मतगणना में कुल 14 लाख 53 हजार 85 मतों में से भाजपा प्रत्याशी निहालचंद को 8 लाख 97 हजार 177, कांग्रेस के भरतराम मेघवाल को 4 लाख 90 हजार 199 मत मिले। निहालचंद को हर राउंड और हर विधानसभा क्षेत्र में बढ़त मिली। 

भाजपा ने श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की: श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस व भाजपा सहित 9 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इसमें भाजपा व कांग्रेस के अलावा अन्य प्रत्याशियों भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रावताराम को 18309, बसपा के लूणाराम को 11579, निर्दलीय तीतर सिंह को 2726, नरेशकुमार को 1820, डॉ. बालकृष्ण पंवार को 6878, भजन सिंह घारू 3414 व सतीश कुमार को 4120 मत मिले। वहीं नोटा 15443 लोगों की पसंद बना। पोस्टल बैलेट के 1320 मत निरस्त हो गए। एसजीएन खालसा शिक्षण संस्थान में सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू हो गई थी। सुबह 10 बजे तक स्पष्ट हो चुका था कि भाजपा प्रत्याशी निहालचंद की जीत होगी। ईवीएम, पोस्टल बैलेट पेपर की गणना के बाद हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच बूथों के वीवीपेट की पर्चियों का मिलाने करने के बाद शाम करीब 6:30 बजे मतगणना पूर्ण हुई। इस चुनाव दो रिकार्ड भी बने। पहला, बारूपाल के बाद निहाल ही ऐसे सांसद हैं, जो पांच बार जनता द्वारा चुने गए हैं। दूसरा, निहाल ने सर्वाधिक मतों से जीतने का अपना रिकार्ड भी तोड़ दिया। पिछला रिकार्ड 2.91 लाख वोट का था।

No comments