Header Ads

test

'मन की बात मोदी के साथ' लोगों ने दिए सुझाव

पीलीबंगा|प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा नगर मंडल महामंत्री सुनील सैन के कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक धर्मेंद्र मोची ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीयता भावना के प्रति अपनी दूरगामी सोच का परिचय दिया है, उससे देश में हर्ष का वातावरण है। कार्यक्रम में 'भारत के मन की बात मोदी के साथ' सुझाव पेटिका में भी लोगों ने अपने सुझावों से अवगत करवाते हुए पत्रों को पेटिका में डाला। कार्यक्रम में पालिका प्रतिपक्ष नेता अरविंद जोशी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मालचंद सारस्वत, महामंत्री महेश गुप्ता, धर्मपाल बाघला, सुभाष भार्गव, संजय सैन, पार्षद मोहन लाल चौरा, पवन मित्तल, प्रमोद जैन, भैंरू सिंह राजपुरोहित, शुभम् अरोड़ा, हेमराज गिल्होत्रा, पंकज गोदारा, प्रभु बेनीवाल, मूलचंद सिंधी, गोपाल सिंधी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष लतीफ मोहम्मद, शिवप्रकाश सैन, राय सिंह सैन, दिनेश लीलन व राकेश मुंडई सहित अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

No comments