Header Ads

test

पुलिस थानों-चौकियों में लगाए गए 99 पुलिसकर्मियों के एसपी ने अटैचमेंट निरस्त किए


एसपी कालूराम रावत ने तत्कालीन एसपी के मौखिक आदेशों से पुलिस थानों और चौकियों में अटैच किए गए 99 पुलिसकर्मियों के अस्थाई अटैचमेंट गुरुवार को निरस्त किए गए। इसमें एएसआई, हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों को एक फरवरी को शाम चार बजे तक पुलिस लाईन में हाजिरी देने के आदेश दिए गए हैं। 
इसमें एक-दो ऐसे पुलिसकर्मी भी शामिल हैं जिनको तत्कालीन एसपी ने शिकायत के आधार पर मौखिक आदेश से पुलिस लाईन भेजा था। इन पुलिस कर्मियों को अब वापिस उसी थाने में लगाया गया है। जानकारी के अनुसार एसआई भूप सिंह को पीलीबंगा थाना एवं संजूरानी को महिला थाना में मौखिक आदेश पर लगाया गया था, जिनको वापिस पुलिस लाईन भेजा गया है। इसी तरह थानों से पुलिस लाईन में अटैच किए गए कमांडो सुखवीर सिंह को पीलीबंगा, हैड कांस्टेबल राजकुमार को टाउन थाना, कांस्टेबल रोहताश को हनुमानगढ़ जंक्शन थाना, सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह एवं कांस्टेबल पुरूषोतम को पुलिस कंट्रोल रूम में मौखिक आदेश पर पुलिस लाईन में अटैचमेंट निरस्त किया गया है। 

No comments