Header Ads

test

कुत्तों के हमले से हिरण की मौत, नीलगाय घायल

पीलीबंगा| वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्र में जंगली कुत्तों के आक्रमण से वन्य जीवों पर खतरा मंडरा रहा है। शनिवार देर शाम को भी गांव लखासर की रोही में कुत्तों के आक्रमण से घायल कृष्ण मृग की मौत गई। घायल नीलगाय का पीलीबंगा स्थित रेस्क्यू सेंटर में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव लखासर की रोही के चक 8 एलकेएस में कुत्तों ने एक नीलगाय पर आक्रमण कर उसे घायल कर दिया। वन्यजीव प्रेमी पूर्व सरपंच भीमसैन सहारण व पवन सहारण ने कुत्तों को भगाकर नीलगाय को अपनी ढाणी में ले आए। यहां पर घायल नीलगाय का निजी पशु चिकित्सक प्रवीण भादू से प्राथमिक उपचार करवाया गया। जीवरक्षा के महासचिव अनिल बिश्नोई, महेंद्र खीचड़, विशाल खीचड़ व पवन सहारण आदि के सहयोग से घायल नीलगाय को पीलीबंगा स्थित रेस्क्यू सेंटर लाया गया। वहीं गांव की रोही 10 एलकेएस में एक कृष्ण मृग पर कुत्तों ने आक्रमण कर घायल कर दिया। जिसकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई।

No comments