Header Ads

test

शिक्षण समिति का शपथ ग्रहण समारोह

पीलीबंगा. जब प्रत्येक परिवार शिक्षित होगा तो समाज समृद्ध होगा, जिससे देश का विकास निश्चित है। उक्त विचार नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार फंडा ने व्यापार मंडल सभागार में आयोजित पीलीबंगा शिक्षण समिति के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कही। विधायक द्रोपती मेघवाल ने व्यापारियों की एकता व संगठित होकर कार्य करने की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि आज पीलीबंगा के व्यापारी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों, शिक्षा व धार्मिक आयोजनों में जिस प्रकार अपनी महती भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। शिक्षण समिति के पूर्व अध्यक्ष जगजीत सिंह सिद्धू ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए वर्तमान कार्यकारिणी को पूर्ण सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम को व्यापार मंडल अध्यक्ष शांतिलाल दफ्तरी, पीलीबंगा थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन जिंदल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा कृषि उपज मंडी समिति सचिव सुरेन्द्र खोथ व पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमान प्रसाद जैन ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों का व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण व पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंगला, बार संघ अध्यक्ष श्याम सुंदर मुंढ, शिक्षण समिति के पूर्व अध्यक्ष बलविंद्र सिंह बेनीवाल, व्यापार मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज बंसल, मालचंद सारस्वत, उमेश सोनी, प्रदीप बोथरा आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन व्यापार मंडल सचिव पवन मित्तल ने किया।
विधायक ने दिलाई शपथ

कार्यक्रम में पीलीबंगा शिक्षण समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद गोयल, उपाध्यक्ष अशोक कुमार गोयल, सचिव अमर गर्ग, उप सचिव रामकुमार शर्मा व कोषाध्यक्ष विनोद रिणवां को विधायक द्रोपती मेघवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

No comments