Header Ads

test

माहेश्वरी महिला मंडल ने सावन तीज महोत्सव मनाया

माहेश्वरी महिला मंडल पीलीबंगा द्वारा सावन तीज महोत्सव रविवार को माहेश्वरी भवन में मनाया गया। माहेश्वरी समाज के संरक्षक चेतनलाल लखोटिया, कमलेश पेड़ीवाल, सतीश कोठारी व द्वारकाप्रसाद कर्वा एवं माहेश्वरी महिला मंडल की संरक्षक पुष्पा कोठारी, कांता कोठारी, निर्मला पेड़ीवाल, अनिता राठी, माहेश्वरी सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश लखोटिया, माहेश्वरी नवयुवक संघ के उपाध्यक्ष मनोज सोनी व महिला मंडल की अध्यक्षा कुसुम मूंधड़ा ने संयुक्त रूप से भगवान महेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की। पूजा सोनी, कांता पेड़ीवाल, मधु लखोटिया, आरती सोनी, निहारिका मूंधड़ा व अंशिका राठी ने महेश वंदना व गणेश वंदना प्रस्तुत की। वन मिनट शो में प्रियंका चांडक प्रथम स्थान पर रहीं। नृत्य प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में निहारिका मूंधड़ा प्रथम व पूजा बिहाणी द्वितीय, जूनियर वर्ग में प्रांचल कोठारी प्रथम व रितिशा राठी एवं तनवी बिहाणी द्वितीय स्थान पर रहीं। नृत्य प्रतियोगिता के सास बहू राउंड में निर्मला चांडक व प्रियंका चांडक तथा सोनम पेड़ीवाल व मीनाक्षी पेड़ीवाल तथा जेठानी देवरानी राउंड में अंजू मूंधड़ा व खुशबू मूंधड़ा ने सराहनीय प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्या उमा राठी, नेहा चांडक, रश्मि कर्वा व प्रियंका बिहाणी ने सामूहिक नृत्य पेश किया। कोठारी ग्रुप द्वारा गिद्दा प्रस्तुत किया गया। नृत्य प्रतियोगिता की निर्णायक उर्मिला लखोटिया, पूनम राठी व कीर्ति बिहाणी थीं। कुसुम मूंधड़ा ने युवा वर्ग को संस्कृति व पर्यावरण का संरक्षण करने का आह्वान किया। महिला मंडल द्वारा पुष्पा कोठारी को विगत 6 वर्ष तक मंडल की अध्यक्ष रहकर सराहनीय कार्य करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मीनाक्षी पेड़ीवाल को क्वीन ऑफ तीज चुना गया। मंच संचालन रजनी बजाज व प्रियंका कोठारी ने संयुक्त रूप से किया।महिला मंडल की सचिव अंशिका राठी ने सभी का आभार जताया।

No comments