Header Ads

test

स्टेशन पर महिलाओं से हुई लूटपाट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

पीलीबंगा| कस्बे के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर को अनूपगढ़ जाने वाली ट्रेन में सवार हो रही तीन महिलाओं के साथ एक अज्ञात महिला ने लूटपाट कर ली। पीडि़त महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर उक्त अज्ञात महिला को पकड़ने का अन्य यात्रियों व स्टेशन स्टाफ ने प्रयास भी किया परंतु महिला चकमा देकर मौके से फरार हो गई। वारदात स्टेशन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना को लेकर अभी तक पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीडि़त महिलाएं लखूवाली हैड से पीलीबंगा रेलवे स्टेशन पर अपने पीहर अनूपगढ़ जाने के लिए ट्रेन में चढ़ रही थीं तभी उक्त अज्ञात महिला इन महिलाओं के गले में पहने हुए सोने के लॉकेट छीनकर फरार हो गई। वारदात को अंजाम देने वाली महिला के साथ एक छोटी बालिका भी थी।

No comments