Header Ads

test

पूज्य माता सविंद्र हरदेव जी महाराज निरंकार में लीन

पीलीबंगा| निरंकारी मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख पूज्य माता सविंद्र हरदेव जी महाराज के निरंकार में लीन होने की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। वे 61 वर्ष की थीं। उन्होंने अपने निवास संत निरंकारी सत्संग भवन दिल्ली में रविवार शाम 5.05 बजे अंतिम सांस ली। निरंकारी मिशन के स्थानीय प्रमुख डॉ. इंद्रजीत आहूजा के अनुसार पूज्य माता जी का पार्थिव शरीर मिशन के अनुयायियों के अंतिम दर्शनों के लिए समागम ग्राउंड नंबर 8 में रखा जाएगा। अंतिम दर्शन बुधवार तक दिन रात जारी रहेंगे। पूज्य माता जी की शिक्षाओं तथा जीवन से प्रेरणा लेने के लिए एक विशेष सत्संग इसी दिन शाम 4 बजे निरंकारी सरोवर के सामने वाले मैदान, दिल्ली में होगा।

No comments