मन्त्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ

तेयुप द्वारा आयोजित मन्त्र दीक्षा के कार्यक्रम की मंगलकामना तेरापंथी सभा पीलीबंगा, अखिल भारतीय महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा नाहटा , महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रीति डाकलिया ने अपने भावों से तथा ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाए और महिला मंडल ने संयुक्त रूप से गीतिका के माध्यम से की | ज्ञानशाला के बच्चों ने सुन्दर नाटिका प्रस्तुत कर नमस्कार महामंत्र का महत्व बताया |
साध्वीश्री गुप्तिप्रभाजी ने सभी बच्चों को मंत्र दीक्षा दी, हर रोज दर्शन करने की विशेष प्रेरणा दी एवम ज्ञानशाला के बारे मे भी बताया। नमस्कार मन्त्र की विशेषता के बारे में बताते हुए कहा “ आचार विचार और व्यवहार की रेखा को सुंदर रंग से भरना ही संसार है बचपन के सुंदर संस्कार पूरे जीवन को आलोकित करते हैं और श्रेष्ठ जीवन की धरोहर बनते हैं | लघुकथाओं के माध्यम से अपने व्यक्तित्व का अच्छा निर्माण करने के लिए ज्ञानशाला में आना अनिवार्य है और यह संभव तब बनेगा जब अभिभावक पूर्ण जागरुक होंगे |” महामंत्र की शक्ति का परिचय देने के साथ श्रद्धा से जप की प्रेरणा देते हुए समस्त बच्चों को मंत्र दीक्षा दी एवं सात्विक प्रेरणा दी | 45 बच्चों ने मन्त्र दीक्षा ली।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में हनुमानगढ़ से ज्ञानशाला के ज्ञानार्थी तथा युवक परिषद् और महिला मंडल की टीम भी सहयोगी बनी | तेयुप के सभी कर्मठ कार्यकर्तायों ने बच्चों को मन्त्र दीक्षा किट दी। कार्यक्रम में तेयुप पीलीबंगा के अध्यक्ष रणजीत छाजेड़ तथा सहमंत्री संजय डागा ने सबका स्वागत किया तथा उपाध्यक्ष रुपेश सुराना ने श्रावक समाज के प्रति आभार वयक्त किया तत्पश्चात तेरापंथ सभा के अध्यक्ष प्रदीप बोथरा द्वारा कार्यक्रम के प्रायोजक चन्नमलजी चोपड़ा को सम्मानित किया गया | कार्यक्रम सानन्द सम्पन्न हुआ। कमलापत पटावरी, महेंद्र नोलखा, अशोक नोलखा, अमित छाजेड, राजकुमार बैद,महेंद्र दुधोडिया आदि का विशेष सहयोग रहा | कार्यक्रम का कुशल संयोजन तेयुप मंत्री सतीश पुगलिया ने किया।
Post a Comment