Header Ads

test

मुमुक्षु डॉ. प्रियंका जैन की होगी 'समणी-दीक्षा'

पीलीबंगा: वार्ड नंबर 7 निवासी (वर्तमान जयपुर प्रवासी) लक्ष्मी चंद्र जैन की सुपुत्री मुमुक्षु डॉ. प्रियंका जैन की 11 नवंबर, 2018 को चैन्नई (मद्रास) में तेरापंथ धर्म संघ में समणी दीक्षा होगी। यह घोषणा 9 जुलाई को सार्वजनिक प्रवचन सभा में आचार्य श्री महाश्रमण जी नें चैन्नई में की | ओमप्रकाश जैन ने बताया कि प्रियंका ने जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय, लाडनू से जीवन विज्ञान प्रेक्षाध्यान एवं योग में M.A. की तथा तत्कालीन राजस्थान राज्यपाल श्री शिवराज पाटिल द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित हुई | तत्पश्चात अखिल भारतीय स्तर पर यूजीसी नेट परीक्षा में JRF मैरिट प्राप्त कर 'आत्मा का स्वरूप और कर्म जैन धर्म के सन्दर्भ में ' विषय में PHD डिग्री प्राप्त की | वर्तमान की भौतिक एवं विकासशील युग में ऐसी होनहार एवं उच्च शिक्षा प्राप्त मुमुक्षु डॉ प्रियंका जैन  की समणी दीक्षा की घोषणा होने तथा आध्यात्मिक पथ पर बढ़ने की सूचना से संपूर्ण जैन समाज  ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की तथा पीलीबंगा के लिए एक गौरवपूर्ण  एवं स्वर्णिम पृष्ठ बतलाया ।
उल्लेखनीय है की मुमुक्षु डॉ. प्रियंका की संसारपक्षीय बड़ी बहिन पूर्णिमा जैन तेरापंथ धर्म संघ में साध्वी प्रगतिप्रभाजी के रूप में दीक्षित है |

No comments