Header Ads

test

बारिश ने दी फसलों को राहत

पीलीबंगा : शनिवार दोपहर अंधड़ शुरू हो गई। इससे गांव व शहर धूल धूसरित हो गए। कुछ जगह पेड़ों के गिरने की सूचना है। कुछ देर बाद बरसात का दौर शुरू हो गया। ठंडी हवा चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई। कुछ देर तक मौसम में ठंडक रही। लोगों को गर्मी से निजात मिली। लेकिन शाम के वक्त उमस बढ़ गई। हल्की बारिश से खरीफ फसलों को जीवनदान मिला है। इंदिरागांधी नहर क्षेत्र के किसानों को दो माह से सिंचाई के लिए पानी नहीं मिला। इस स्थिति में यह बारिश फसलों के लिए अमृत के समान है | आज रविवार को अलसुबह भी जोरदार बारिश हुई |लेकिन उसके बाद से उमस का दौर जारी है |


No comments