अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : आज जगह-जगह होगा योग का सामूहिक प्रदर्शन
पीलीबंगा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार को मुख्य कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में होगा। इसमें सुबह साढ़े 6 से 8 बजे तक योग क्रियाएं करवाई जाएंगी। योग कार्यक्रम से आमजन को जोड़ने के प्रयास किए गए हैं। इसमें प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों भी भाग लेंगे । सामूहिक रूप से होने वाले कार्यक्रम में योग का महत्व भी बताया जाएगा। विधायक द्रोपती मेघवाल, पंचायत समिति प्रधान प्रेमराज जाखड़, पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा सहित ब्लॉक के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, छात्र छात्राएं व आमजन सामूहिक रूप से योगाभ्यास करेंगे।

Post a Comment