Header Ads

test

प्रतिभागियों को किया सम्मानित

पीलीबंगा| अरोड़वंश सभा व अरोड़वंश युवा मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे दस दिवसीय समर कैंप का समापन सोमवार को अरोड़वंश धर्मशाला में हुआ। युवा मंडल सचिव विजय बवेजा के अनुसार मुख्य अतिथि अरोड़वंश सभा के संरक्षक कृष्णलाल कामरा व अध्यक्ष विजय सहगल, राजेंद्र छाबड़ा एवं अनिल बवेजा थे। कार्यक्रम में नृत्य व योग प्रशिक्षक शिवमोहन पटेल व हर्ष छाबड़ा को अतिथियों व युवा मंडल के अध्यक्ष विकास सचदेवा, उपाध्यक्ष अजय मिढ्ढा, संदीप बिलंदी, कुशाल अरोड़ा व अनुराग बवेजा ने स्मृति चिन्ह प्रदान किए। डांस व योगा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों कनन सचदेवा, माही जैन, रिधी जैन, निकिता वर्मा, सोनिका वर्मा, याशिका गर्ग, संजना बंसल, अनुष्का गोयल, महक अरोड़ा, परिधि अरोड़ा, रूहानी जग्गा, प्रियंका वधवा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन विजय बवेजा ने किया। 

No comments