Header Ads

test

धूलभरी तेज हवाओं से आसमान में 3.1 किमी ऊपर तक छाया धूल का गुब्बार

तेज धूलभरी हवाएं चलने से बुधवार को शहर के आसमान में 3.1 किमी ऊपर तक धूल का गुब्बार छाया रहा। धूल से सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 23 जून तक वातावरण में ऐसे ही धूल छायी रहेगी। दिनभर धूलभरी हवाएं चलने से दोपहर बाद हवाओं की रफ्तार तो कम हो गई, लेकिन धूल का गुब्बार देर रात तक छाया हुआ था। धूल से सांस रोगियों को अधिक परेशानी के कारण कई लोग मास्क लगाकर आते-जाते दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि तेज हवाएं चलने से मिट्टी आसमान में 3.1 किमी ऊपर तक चली गई है। नीचे आने के बाद ही मौसम साफ हो पाएगा। आगामी 23 जून तक ऐसा ही वातावरण रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होगा। अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के आसपास रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.6 व न्यूनतम 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी 44 व शाम को 31 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं प्रदेश में तेज धूलभरी हवाएं चलने से आसमान में धूल का गुब्बार छाया हुआ है। जयपुर के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इससे मानसून हवाएं भी ऊपर नहीं उठ पाएंगी तथा मानसून प्रदेश में देरी से आएगा। मानसून कितना देरी से आएगा यह अभी कह पाना संभव नहीं है।

No comments