Header Ads

test

'योग मोक्ष का साधन है' : 11 वीं प्रेक्षावाहिनी कार्यशाला का आयोजन

पीलीबंगा : प्रेक्षावाहिनी की 11वीं मासिक कार्यशाला जैन भवन प्रांगण में बुधवार शाम 8:00 बजे 'योग का जीवन में महत्व'  विषय पर हुई प्रेक्षावाहिनी संवाहक ओम प्रकाश जैन ने योग दिवस के संदर्भ में योग के महत्व के विस्तार से जानकारी प्रदान की जैन दर्शन में योग को मोक्ष का साधन कहा गया है|  सीमित आत्मा का असीमित आत्मा में मिलन - योग है,  जहां दुख का कोई स्थान नहीं है | इस संदर्भ में भेद विज्ञान का महत्वपूर्ण प्रयोग कायोत्सर्ग सभी भाई बहनों को करवाया गया | कन्या मंडल की संयोजिका सुश्री बबिता जैन ने योगिक क्रियाएं करवाई | सह-संवाहक सतीश पूगलिया ने योग के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय महत्व के बारे में बताया महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती विनोद बांठिया ने प्रेक्षावाहिनी द्वारा कार्यशाला के माध्यम से किए जा रहे मेडिटेशन योग कार्य के प्रति अपने शुभ भावना प्रकट की जैन सभा अध्यक्ष श्री मूलचंद बांठिया , बंसीलाल दुगड़ , क्षेत्रीय समन्वयक विजयचंद दुगड़, महासभा सदस्य देवेंद्र बांठिया, तेरापंथ सभा मंत्री महेंद्र नौलखा, युवक परिषद मंत्री रुपेश सुराणा, महिला मंडल मंत्री श्रीमती ज्योति बांठिया, जेठी देवी दुगड़, श्रीमती सुशीला नाहटा, रामशरण आश्रम के केवल कोठारी, यस बैंक के गार्ड संजय, राजीव दुग्गड मालचंद पुगलिया, राजकुमार  वैद एवं कन्या मंडल का कार्यशाला में विशेष रुप से उपस्थित होकर सहभागी बने | कन्या मंडल ने भी प्रेक्षावाहिनी में सम्मिलित होने की इच्छा जताई 

No comments