Header Ads

test

भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में देहात शाखा का विस्तार

पीलीबंगा | भाजपा ओबीसी मोर्चा के देहात मंडल इकाई की एक बैठक बुधवार को साहबराम बेनीवाल की अध्यक्षता में हुई। भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष सार्दुल सिंह भादू ने पार्टी द्वारा बूथ अध्यक्ष समितियां बनाने के लिए निर्धारित की गई प्रक्रिया संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। साहबराम बेनीवाल ने नुक्कड़ सभाएं कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में ओबीसी मोर्चा की देहात इकाई का विस्तार करते हुए पृथ्वीराज सुथार (रामपुरा) नरेश भांभू (लुढ़ाणा) को ओबीसी देहात मोर्चे का मंत्री नियुक्त किया। महावीर मांझू, हरदीप सिंह, राकेश सिद्धू, कुलदीप जाखड़, हनुमान, हनुमान गोस्वामी, रामेश्वरलाल भांभू, खेतपाल महिया सत्यपाल भादू मौजुद थे।

No comments