डेंगू से एक की मौत पर जागा स्वास्थ्य विभाग मृतक के घर करवाई फोगिंग, रिश्तेदारों के लिए ब्लड सैंपल
पीलीबंगा : क्षेत्र में सोमवार को डेंगू से एक व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है मंगलवार को सीएमएचओ हनुमानगढ़ डॉ. अरूण चमडिय़ा के निर्देशानुसार विभाग की टीम ने मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश चौधरी के नेतृत्व में डेंगू से मरे सोमीलाल उर्फ सोमा (42) पुत्र रामचंद्र जाति ओड निवासी वार्ड 1(लखूवाली) के घर जाकर सभी परिजनों मर्ग पर आए रिश्तेदारों तथा आस पड़ोस के घरों के लोगों के ब्लड सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भिजवाया। इस दौरान टीम ने सोमीलाल के घर सहित आसपास के 50 घरों में फोगिंग करवाकर वार्डवासियों की मांग पर वार्ड में स्थित जोहड़ पायतन में एमएलओ का छिड़काव करवाया।
Post a Comment