Header Ads

test

साध्वी के देवलोकगमन पर हुई स्मृति सभा

पीलीबंगा. तेरापंथधर्मसंघ की साध्वी लक्ष्मी कुमारी के देवलोकगमन पर एक स्मृति सभा का आयोजन गुरुवार को किया गया। स्मृति सभा की शुरुआत तेरापंथ महिला मंडल के मंगलाचरण से हुई। देवेंद्र बांठिया ने आचार्य श्री महाश्रमण के संदेश का वाचन किया। इस संदेश के द्वारा आचार्य श्री महाश्रमण ने साध्वी लक्ष्मी कुमारी के देवलोकगमन के पश्चात उनकी सह वर्तनी साध्वी नियति प्रभा को आगामी आदेश तक अग्रगण्य के रूप में नियुक्त किया। साध्वी पावन यशा ने अपने विचारों के माध्यम से साध्वी लक्ष्मी कुमारी के गुणों, स्वभाव एवं उनके प्रति जो स्नेह भाव था उसकी अभिव्यक्ति दी। साध्वीश्री अतुलयशा ने विभिन्न क्षेत्रों से साध्वियों द्वारा भेजे गए संदेशों का वाचन किया। साध्वीश्री नियति प्रभा ने कहा कि जब से उनकी दीक्षा हुई थी तब से वे पूज्य गणाधिपति गुरुदेव तुलसी की आज्ञानुसार साध्वी लक्ष्मी कुमारी के साथ रहीं और उनके शांत एवं सरल स्वभाव एवं उनके प्रति वात्सल्य प्रेम का उल्लेख उन्होंने अपने उद्बोधन में किया। कार्यक्रम में विनोद देवी छाजेड़, महिला मंडल की मंत्री सुशीला नाहटा, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष जसकरण बांठिया, युवक परिषद के संजय डागा, जैन सभा के अध्यक्ष मूलचंद बांठिया, प्रेम नाहटा, मालचंद पुगलिया, लक्ष्मीपत पुगलिया आदि ने अपने विचारों के माध्यम से साध्वी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र बांठिया ने किया। 

No comments