Header Ads

test

संविदा कर्मियों को स्थाई करने की मांग

पीलीबंगा. राजस्थानसंयुक्त कर्मचारी एवं मजदूर संघ के कर्मचारियों एवं मजदूरों की बैठक रविवार को कर्मचारी नेता भवानीसिंह शर्मा की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला में हुई। बैठक में राजस्थान संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष महेश व्यास मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि महासंघ के वरिष्ठ श्रमिक नेता बाबूलाल विशिष्ट अतिथि राजस्थान ऑटो चालक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष ओमी नायक, प्रदेश संगठन मंत्री लीलाधर पटवा, अवतार सिंह बराड़, श्रीगंगानगर जिले की आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष छिंद्रपाल कौर तथा राजेंद्र जांगिड़ थे। बैठक को संबोधित करते हुए व्यास ने जलदाय, मंत्रालयिक, आंगनबाड़ी कर्मियों एवं संविदा पर कार्यरत सभी संवर्गों के कर्मचारियों को स्थाई करने की बात कही। बाबूलाल ने श्रमिकों के कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक को प्रदेश संगठन मंत्री लीलाधर पटवा, प्रदेशाध्यक्ष ओमी नायक, छिंद्रपाल कौर, अवतार सिंह बराड़, राजेंद्र जांगिड़, जसवीर सिंह बराड़, रामकुमार घलोटिया , राजेंद्र सैन, मदन गोदारा, मनोहरलाल बंसल, मशहूरचंद सुरेंद्र कुमार बिश्नोई ने संबोधित करते हुए सभी कर्मचारियों को संगठित होकर संघर्ष करने की बात कही। अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। अंत में बलविंद्रसिंह बुट्टर ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन प्रेमप्रकाश यादव ने किया। 

No comments