Header Ads

test

अस्पताल के लिए 10 लाख रुपए व दो क्वार्टर बनवाने की घोषणा की

पीलीबंगा| व्यापार मंडल कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए चिकित्सा मंत्री ने पीलीबंगा के सरकारी अस्पताल के रख-रखाव एवं विकास के लिए 10 लाख रुपए एवं डॉक्टर्स के लिए दो नए क्वार्टर बनवाने की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से भी आगे आकर सरकार का सहयोग करने की बात कही। व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लीला ने अस्पताल के एक वार्ड को व्यापार मंडल द्वारा गोद लेने की घोषणा की। विधायक द्रोपती मेघवाल, रामेश्वरलाल पेड़ीवाल, शिक्षण समिति अध्यक्ष बलविंद्र बेनीवाल, व्यापार मंडल सचिव पवन मित्तल, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष मालचंद सारस्वत, सुरेश राठी, विजय बेनीवाल, महेंद्र खिलेरी, जसप्रीत सिद्धू, भंवरलाल कायल, जिला कोषाध्यक्ष विजय सहगल, अनूप गोदारा, भाजपा नगर अध्यक्ष केसी चौधरी, चिकित्सा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार, सहायक सचिव नीरज पवन, संयुक्त निदेशक, बीकानेर डॉ. हरबंश सिंह बराड़ सहित अनेक व्यापारी, भाजपा कार्यकत्र्ता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। 

No comments