Header Ads

test

कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराइयों से बचे समाज

पीलीबंगा. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से सोमवार को पंजाब पैलेस में नैतिक आह्वान विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज बरडिय़ा व राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पा बैद मुख्य अतिथि तथा पालिकाध्यक्ष शकीला गोदारा, शिक्षण समिति अध्यक्ष बलविंद्रसिंह बेनीवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमानप्रसाद जैन, तरुण संघ संरक्षक रामस्वरूप लीला, एकता मंच के पूर्व अध्यक्ष महेश गुप्ता, जिला सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीरसिंह सिद्धू, समाजसेवक लालचंद भादू, पूर्व पार्षद डॉ एफएम पंवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष गोदारा, आंचलिक समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार जैन विशिष्ट अतिथि थे। सूरज बरडिय़ा ने पानी, बिजली व पर्यावरण को बचाने के अलावा कन्या भू्रण हत्या नहीं करवाने, भोजन को व्यर्थ में बर्बाद नहीं करने आदि का संदेश दिया। उन्होंने सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का युवाओं से आह्वान किया। राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पा बैद ने नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या पुष्पा नाहटा ने आचार्य महाश्रमण का संदेश वाचन किया। कार्यक्रम में इंदिरा गांधी बीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ. स्वराज शर्मा, व्यापार मंडल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या परमजीतकौर आदि ने भी विचार रखे। महिला मंडल अध्यक्ष मंजू नौलखा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। 
कार्यक्रम में पानी, बिजली व पर्यावरण बचाने, कन्या भ्रूण हत्या आदि से संबंधित लघु फिल्म भी प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी शिरकत की। मंच संचालन सुशीला नाहटा ने किया। 

No comments