Header Ads

test

हरियाणा में चौथे विकल्प का स्थान नहीं

पीलीबंगा | पत्रकार वार्ता में हजका प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने कहा- हजका लोकसभा चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार 
राजस्थान की जनता ने कांग्रेस शासन से तंग आकर भाजपा का चयन किया है। इसी का परिणाम है कि राजस्थान में कांग्रेस को 21 सीटें मिली हंै। ये बात हरियाणा जनहित कांग्रेस के प्रमुख व बिश्नोई समाज के कद्दावर नेता कुलदीप बिश्नोई ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए हरियाणा में कोई विकल्प नहीं है। बिश्नोई ने कहा कि हजका द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा जाएगा और हजकां लोकसभा चुनाव में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी। निजी दौरे पर आए कुलदीप बिश्नोई का भाजपा कार्यकर्ताओं व बिश्नोई समाज के लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के सत्कार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनूप गोदारा, जिला कोषाध्यक्ष विजय सहगल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार फंडा, पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं बिश्नोई सभा के संरक्षक सुभाष गोदारा, क्रय विक्रय सहकारी समिति के चेयरमेन भंवरलाल गोदारा, रामकुमार धारणियां, मनोहरलाल, भूप सिंह, प्रकाश देयॉल, सुभाष थापन, रणवीर डेलू, सुशील खीचड़ आदि मौजूद थे। 

No comments