Header Ads

test

पीलीबंगा से भाजपा प्रत्याशी द्रोपदी मेघवाल की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को हनुमानगढ़ जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शाम छह बजे के बाद जैसे ही एक-एक कर राजस्थान के प्रत्याशियों की सूची जारी हुई तो समर्थकों ने पटाखे छोड़कर खुशियां मनाई। वहीं हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा नहीं होने से लोग देर रात तक इंतजार करते रहे। भाजपा प्रत्याशियों की सूची आनेे के बाद से ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई और नेता वोटों के समीकरण बनाने में लग गए। भाजपा प्रत्याशियों की बात करें तो इस बार जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में से एक विजेता प्रत्याशी व तीन नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। गौर करने वाली बात ये भी है कि इस बार सभी उम्मीदवार ग्रेजुएट हैं। नोहर से वर्तमान विधायक की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की तो संगरिया एवं पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में भी माहौल कुछ ऐसा रहा। प्रत्याशियों के घर के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई। पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी द्रोपदी मेघवाल के रावतसर स्थित वार्ड 13 निवास पर काफी संख्या में समर्थक उमड़ पड़े और पटाखे फोड़े। यही नहीं गांव गंधेली में भी लोगों ने खुशी का इजहार किया। 
 नुमानगढ़-श्रीगंगानगर जिले में मंगलवार रात को भाजपा ने दस प्रत्याशी की घोषणा है जिनमें हनुमानगढ़ जिले से चार और श्रीगंगानगर जिले से छह प्रत्याशी शामिल हैं। हनुमानगढ़ जिले में नोहर विधानसभा क्षेत्र से अभिषेक मटोरिया, संगरिया से कृष्ण कड़वा, पीलीबंगा से द्रोपदी मेघवाल और भादरा से संजीव बेनीवाल को टिकट दी गई है। वहीं श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र से राधेश्याम गंगानगर, सूरतगढ़ से राजेंद्र कुमार भादू, श्रीकरणपुर से सुरेद्रपालसिंह टीटी, रायसिंहनगर से बलवीर लूथरा, अनूपगढ़ से प्रियंका बेलान और सादुलशहर से गुरजंटसिंह बराड़ को मैदान में उतारा है। 

हनुमानगढ़ जिले में भाजपा के चार प्रत्याशी घोषित 
हनुमानगढ़ जिले के भाजपा प्रत्याशी 
भादरा 
नाम : संजीव बेनीवाल 
उम्र : 47 
शैक्षणिक योग्यता: डबल एमए 
राजनीतिक कॅरियर: कांग्रेस में लंबे समय तक सक्रिय और वर्ष १९९८ में विधायक बने। दो दिन पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण की 


पीलीबंगा 
नाम : द्रोपदी मेघवाल 
उम्र : 33 
शैक्षणिक योग्यता: बीए 
राजनीतिक कैरियर: पूर्व सरपंच गांव खोडा, भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष 


संगरिया 
नाम : कृष्ण कड़वा 
उम्र : 51 
शैक्षणिक योग्यता: स्नातक 
राजनीतिक कैरियर: भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष 

नोहर 
नाम : अभिषेक मटोरिया 
उम्र : 31 
शैक्षणिक योग्यता: एमबीए 
राजनीतिक कैरियर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वर्तमान विधायक 

No comments